Hindi Newsबिहार न्यूज़गोपालगंजDrunkard Escapes Police Custody During Court Appearance in Gopalganj

पुलिस को चकमा देकर पियक्कड़ हुआ फरार

गोपालगंज में शनिवार को न्यायालय परिसर से एक शराब पीने का आरोपित फरार हो गया। विजयीपुर थाने की पुलिस ने तीन लोगों को कोर्ट में पेश किया था, तभी निखिल दुबे पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। चौकीदार के बयान...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSat, 7 Sep 2024 05:36 PM
share Share

गोपालगंज। नगर थाना के न्यायालय परिसर से शनिवार को पुलिस को चकमा देकर एक शराब पीने का आरोपित फरार हो गया। जानकारी के अनुसार विजयीपुर थाने की पुलिस शराब के नशे में गिरफ्तार तीन लोगों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आई थी। इस दौरान निखिल दुबे नामक एक पियक्कड़ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसके खिलाफ चौकीदार के बयान पर शनिवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चौकीदार पंकज यादव के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर फरार पियक्कड़ की तलाश में छापेमारी कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें