Hindi NewsBihar NewsGopalganj News65-Year-Old Man Arrested for Raping 10-Year-Old Girl in Barauli Village

दस वर्षीया बच्ची के साथ वृद्ध ने किया दुष्कर्म,गिरफ्तार

बरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को 65 वर्षीय वृद्ध ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी मुख्तार मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता की मां ने थाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजFri, 9 Aug 2024 11:44 PM
share Share
Follow Us on
दस वर्षीया बच्ची के साथ वृद्ध ने किया दुष्कर्म,गिरफ्तार

बरौली,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर एक 65 वर्षीय वृद्ध ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में फौरी कार्रवाई करते हुए आरोपित मुख्तार मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में पीड़िता की मां के बयान पर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गांव में ही सिलने के लिए दिए कपड़े लाने दर्जी के पास गयी थी। इस दौरान वृद्ध ने उसे पकड़ कर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची व परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार गांव में पहुचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए पुलिस ने भेजा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें