Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़गयाTransport Department Regulates Auto-Toto Fares During Pitripaksha Mela in Gaya

ऑटो-टोटो पर चिपकायी गयी भाड़े की तालिका

पितृपक्ष मेले के दौरान गयाजी में तीर्थयात्रियों से अधिक भाड़ा वसूली की शिकायतों को रोकने के लिए जिला परिवहन विभाग ने ऑटो-टोटो के लिए भाड़े की तालिका सार्वजनिक की। डीटीओ राजेश कुमार और एमवीआई सुनील कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 19 Sep 2024 02:56 PM
share Share

पितृपक्ष मेले में गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों से ज्यादा भाड़ा वसूली की शिकायत को रोकने के उद्देश्य को लेकर जिला परिवहन विभाग ने शहर और बोधगया में चलने वाले ऑटो-टोटो पर तय भाड़े की तालिका को सार्वजनिक रूप से जारी किया गया। गुरुवार को डीटीओ राजेश कुमार व एमवीआई सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में ऑटो-टोटो पर निर्धारित भाड़े की तालिका को चिपकाया गया। इस शहर के चांदचौरा, शाहमीर तकया, गया जंक्शन परिसर, गोदाबरी आदि स्थानों पर भाड़े की तालिका चिपकायी गयी। इस दौरान लोगों के बीच प्रशासन द्वारा जारी भाड़े की तालिका के अनुसार ही भाड़े लेने और भाड़े का भुगतान करने को जागरूक किया गया। गुरुवार को भी भाड़े को लेकर शहर में जांच अभियान चलाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें