Hindi Newsबिहार न्यूज़गयाPeople of Kushwaha society should get proper participation in political

कुशवाहा समाज के लोगों को राजनीतिक में मिले समुचित भागीदारी

कुशवाहा समाज के लोगों को राजनीतिक में मिले समुचित भागीदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 9 Feb 2020 04:35 PM
share Share

कुशवाहा बुद्विजीवी संघ के द्वारा रविवार को खानजहांपुर हाई स्कूल के प्रागंण में कुशवाहा मिलन सह वनभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार महतो और टेकारी विधायक अभय कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर महात्मा बृद्ध,सम्राट अशोक, ज्योतिवा फूले, सवित्रीवाई फूले, ललई सिंह यादव,जगदेव प्रसाद और भीम राव अम्बेदकर के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित किए। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि इस समारोह का मुख्य मकसद है। कुशवाहा समाज के बीच एकता व जागृत करना। समाज को राजनीतिक में और जगह मिले इस विषय पर चर्चाएं हुई। समाज इस कार्यक्रम में आयोजक इंन्द्रदेव विद्रोही और वार्ड पार्षद उषा वर्मा द्वारा सभा में आये सभी लोगों को स्वागत किया गया। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर मेहता , कुर्था विधायक सत्यदेव कुशवाहा , जदयू नेता डा. राम कुमार मेहता इत्यादि सैकड़ों कुशवाहा समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल थे। पूर्णिमा पर मां पचवहिनी की पूजा-अर्चना को जुटे श्रद्वालुडोभी। एक संवाददाता माघ पूर्णिमा पर प्रखंड के मां पचवहिनी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्वालुओं का ताता लगा रहा। माघी पूर्णिमा को लेकर अहले सुबह से ही लोग स्नान-ध्यान कर पूजा-अर्चना हेतु मां पचवहिनी मंदिर में भारी तादात में जुटने लगे और मां पचवहिनी की दर्शन कर रोड़ी, सिन्दुर, फूल, फल व नारियल से पूजन-अर्चना कर अपने व अपने परिजनों के लिए मंगलकामना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें