Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़गयाMonsoon Revival Rain and Cool Weather Transform Gaya

छाए रहे हुई बूंदाबांदी, कल तक हल्की बारिश की संभावना

मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, जिससे गया में मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार रात से बादल छाए और शनिवार को बूंदाबांदी शुरू हुई। दिनभर हल्की बारिश हुई, अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री तक गिर गया। अगले 48...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSat, 14 Sep 2024 02:03 PM
share Share

मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जाने मौसम का मिजाज बदल गया। गया में शुक्रवार की रात से बादल छाए गए। शनिवार की सुबह से बूंदाबांदी शुरू हुई। दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। शाम में हल्की बारिश हुई। सुबह तक 2.5 और शाम तक करीब पांच मिलीमीटर वर्षा हुई। बादल और बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। सोमवार तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी है। अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने का है अनुमान

मौसम वैज्ञानिक एस क पटेल ने बताया कि शुक्रवार को जो मध्य यूपी पर लो प्रेशर एरिया बना था वह शनिवार को उत्तर-पश्चिम यूपी और उत्तराखंड पर चला गया है। मौसमी सिस्टम जो बंगला देश पर था वह शनिवार को बंगला देश व निकटवर्ती पश्चिम बंगाल पर गहरा दवाब बना गया है। यह पश्चिम व उत्तर-पश्चिम की ओर केंद्रित। धीमी गति से आगे बढ़ रही है। गहरे अवसाद में बदलकर आगे बढ़ते हुए झारखंड व उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा। मानसून ट्रफ गंगानगर,हिसार,दिल्ली व बिहार के मुजफ्फरपुर होते हुए बंगलादेश के ऊपर होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इन तीनों मौसमी सिस्टम के कारण बारिश की संभावना है। गया में अगले 48 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस माह पहली बार अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रहा

बादल व बारिश के कारण अधितकम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। महज 24 घंटे में तापमान में करीब चार डिग्री की कमी आयी। शनिवार को पहली बार अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम यानी 29.7 रहा। न्यूनतम तापमान मेंकमी आयी। शनिवार को अधिकतम 29.9 व न्यूनतम 26. 8 डिग्री रहा। आर्द्रता सुबह से शाम तक 100 फीसदी रही। तापमान घटने के कारण मौसम सुहाना हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम 33.3, गुरुवार को 35.5 डिग्री रहा था। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान के 30 डिग्री के आसपास ही रहने का अनुमान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें