Hindi Newsबिहार न्यूज़गयाInsects are eating the crop of maize in Dobhi

डोभी में मक्के की फसल चट कर रहे कीट-फतंगे

डोभी में मक्के की फसल चट कर रहे कीट-फतंगे डोभी में मक्के की फसल चट कर रहे कीट-फतंगे डोभी में मक्के की फसल चट कर रहे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 28 April 2021 01:41 PM
share Share

डोभी। एक संवाददाता

एक ओर जहां कोरोना की दूसरी लहर पूरे विश्व में तबाही मचा रही है और लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कीट-फतिंगे अन्नदाता किसानों के अरमानों पर पानी फेर रहे हैं। मक्का की फसल को कीट-फतिंगे चट कर रहे हैं। किसान परेशान हैं। मक्के की लहलहाते फसल व बाली को देखकर कुछ दिनों पहले तक किसान खुश थे। लेकिन कीट-फतंगे के फसल चट कर जाने से वे किसान आज मायूस और दुखी हैं।

डोभी प्रखंड क्षेत्र के कोठवारा, सोनबरसा, सेवईचक, टड़वां आदि गांव में लगे कई किसानों के मक्का की फसल को फतंगे चट कर गए हैं। सेवईचक गांव के किसान सुरेश प्रसाद, सुनील प्रसाद, चंद्रिका महतो, कोठवारा गांव के नरेश यादव, हरी यादव, सोनबरसा गांव के सुखदेव यादव सहित प्रखंड क्षेत्र के कई किसानों के खेतों में लगे मक्का की फसल को फतंगे चट कर गये हैं। इस सम्बंध में सेवईचक गांव के किसान सुरेश प्रसाद, सुनील प्रसाद कहते हैं कि फतिंगा जब मक्का का सारा पत्ता को चाट जाते हैं तब मक्का की फसल कमजोर हो जाती है। इससे मक्के की बालियों में भरपुर दाना भी नहीं भरता है। वहीं कुछ बालियों में दाना तक नहीं आ पाता है।

पीड़ित किसान बताते हैं कि मक्के की फसल उपजाने में जितनी मेहनत और मंहगा खाद व मंहगी बीज लेकर बुआई और जुताई-कोराई करने में जितनी पूंजी लगी है, वैसे में फतंगों की वजह से पूंजी भी वसूल नहीं होगी। मक्के की लहलहाते फसल देखकर आशा रहती है कि अच्छी फसल व ज्यादा उत्पादन होगी तो कोई एक बड़ा काम हो जाएगा। लेकिन मक्के में बाली देने से पहले ही फतंगों ने सारा सपना पल भर में ही चकनाचूर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें