Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Free ride in Patna city buses for women passengers on Raksha Bandhan 2024 Nitish Govt Rakhi gift to sisters

रक्षाबंधन पर पटना में सिटी बसों की यात्रा मुफ्त, नीतीश सरकार का बहनों को राखी गिफ्ट

बिहार की नीतीश सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है। राखी के दिन सोमवार को महिलाएं पटना की सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तानSat, 17 Aug 2024 07:42 AM
share Share

रक्षाबंधन 2024 के मौके पर बिहार की राजधानी पटना की सिटी बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। नीतीश सरकार ने राखी पर बहनों को तोहफा दिया है। पटना में चलने वालीं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सरकारी सिटी बसों में 19 अगस्त सोमवार को महिलाओं और युवतियों का टिकट नहीं लगेगा। यह सुविधा सभी वर्ग की महिला यात्रियों पर लागू होगी। मुफ्त यात्रा की सुविधा रक्षाबंधन के दिन सुबह 6 से 9.30 बजे तक मिलेगी।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) द्वारा राजधानी पटना में कुल 135 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 25 इलेक्ट्रिक एवं शेष सभी सीएनजी बसें हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं छात्राओं के लिए बस सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी।

पटना के इन रूटों पर राखी पर बहनों के लिए फ्री बस सेवा-

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की पटना नगर बस सेवा के मार्ग संख्या 111, 222, 444, 500, 555, 600, 888, 100, 200, 999 (पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से परिचालित बस) पर परिचालित बसों में निः शुल्क यात्रा कर सकती हैं। 

65 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

परिवहन विभाग के मुताबिक पटना की सभी सिटी बसों में 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। बसों में सफर के दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें