Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़FIR on supporters of Anant singh before release from Beur Jail in AK 47 case what allegation

रिहाई से पहले अनंत सिंह के 23 समर्थकों पर FIR दर्ज, AK 47 केस में बरी होते ही कर दिया यह कांड

अनंत सिंह की रिहाई का रास्ता साफ होते ही उनके कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह फैल गया है। पटना उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद बाढ़ पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया है। पूर्व विधायक के समर्थक सड़कों पर आतिशबाजी करने लगे और एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई देने लगे।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटनाFri, 16 Aug 2024 12:13 AM
share Share

पटना के बेऊर जेल में बंद मोकामा के पूर्व विधायक बिहार के बाहुबली नेता के रूप में जाने जाने वाले अनंत सिंह के बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। विपक्षी दलों का कहना है कि आनंद मोहन के बाद दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं जिन्हें नीतीश सरकार की मदद से कराया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह का इस मामले में बयान आया। अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट ने एके 47 राइफल और बुलेट प्रूफ जैकेट वाले दो केस में सबूत के अभाव में बरी कर दिया है इससे उनके कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा हुआ है। खबर है कि उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ऐसा कांड कर दिया है कि पटना पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर करना पड़ा। इस कांड में 23 लोगों आरोपी बनाया गया है जिनमें 17 नामजद हैं।

दरअसल अनंत सिंह की रिहाई का रास्ता साफ होते ही उनके कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह फैल गया है। पटना उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद बाढ़ पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया है। पूर्व विधायक के समर्थक सड़कों पर आतिशबाजी करने लगे और एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई देने लगे। इस दौरान समर्थकों ने अनंत सिंह जिंदाबाद का नारा भी लगाया। यह भी कहा गया कि उन्हें गलत फसाया गया था न्यायालय ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। उत्साहित समर्थकों ने बेतरतीव तरीके से नेशनल हाईवे 31 पर आतिशबाजी की जिसके कारण जाम लग गया लोगों को परेशानी हुई। इसे लेकर पुलिस ने एक्शन लिया है।

ये भी पढ़े:अनंत सिंह को AK-47 केस में पटना HC ने बरी किया, जेल से रिहा होंगे 'छोटे सरकार'

इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे देखकर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। एसपी अपराजित लोहान ने बाढ़ थाने में मामला दर्ज करने की बात कही है। इस मामले में बाढ़ के थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया है कि 17 लोगों पर नामजद एफआईआर है जबकि 6 लोगों को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस इस मामले में करवाई कर रही है। हालांकि कानून के जानकारों का कहना है कि इसमें सभी समर्थकों को बेल मिल सकती है क्योंकि जमानतीय सेक्शंस में एफआईआर दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े:नीतीश के साथ नहीं थे तो अपराधी थे अनंत सिंह; अब बरी हो गए; तेजस्वी का तंज

बताते चलें कि घर में एक-47 जैसा घातक राइफल मिलने और बुलेट प्रूफ जैकेट की बरामद की को लेकर अनंत सिंह को निचली अदालत के द्वारा 10 -10 साल की सजा सुनाई गई थी। इसी वजह से उनकी विधायककी चली गई लेकिन हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को इन आरोपों से बड़ी कर दिया है। आनंद सिंह कभी भी रिहा होकर दिल से बाहर आ सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें