Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Father killed his son in Jamui Bihar know reason

बिहार के जमुई में बाप ने बेटे को उतारा मौत के घाट, इस कारण कर दी हत्या; खेत में मिली लाश

ग्रामीणों से जानकारी मिली की मृतक का चाल चलन ठीक नहीं था। वह अय्याश किस्म का इंसान था। इस वजह से परिवार में अक्सर विवाद चल रहा था। मृतक ने दो दो शादियां की थी, लेकिन दोनों उसे छोड़ चुकी थीं।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 07:31 AM
share Share

बिहार के जमुई में एक बाप ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना थाना क्षेत्र की बैजला पंचायत के फोक्सा गांव की है। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से बेटे के शव को बोरे में लपेट एक ग्रामीण के धान खेत में छिपा दिया। मृतक भरत मांझी (35 वर्ष) बेनी मांझी का पुत्र था। आरोपी पिता को पुलिस ने दबोच लिया है। घटना की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक नशेड़ी और अय्याश किस्म का इंसान था। उसकी दो दो पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर जानकारियां जुटाई। झाझा थाना में एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया घटना में शामिल दो आरोपितों में बेनी मांझी नामक एक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। घटना का कारण अवैध संबंधों को लेकर परिवार में लंबे समय से आपसी विवाद बताया जा रहा है। एसडीपीओ राजेश कुमार एवं झाझा के थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल संग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाटो मांझी नामक ग्रामीण के खेत से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई के सदर अस्पताल भेज दिया। उधर एफएसएल की टीम ने भी मौके का जायजा लिया और कई सबूत जुटाए।

ये भी पढ़े:पूर्व MLC मनोरमा देवी के घर NIA का छापा, बिहार में 5 जगहों पर रेड; क्या है मामला

भरत नशेड़ी और झगड़ालु होने के साथ-साथ अय्याश मिजाज का भी था। उसकी इन्हीं हरकतों से परेशान उसकी एक के बाद दूसरी पत्नी भी चली गई थी। उसके चाल चलन के कारण पिता से भी नहीं बनती थी। मृतक को दो बच्चे भी बताए जाते हैं।

भरत को छोड़कर चली गई दो पत्नियां

ग्रामीणों ने बताया कि भरत ने दो शादियां की थी। दोनों पत्नी उसे छोड़कर चली गई। हिरासत में आए पिता ने कहा, भरत पहले बंगलुरू में मजदूरी करता था। वहां झगड़े में एक हाथ कट जाने गांव लौट आया। मंगलवार को जब उसे उक्त हरकतों से बाज आने को कहा तो उसने टांगी से प्रहार कर हाथ जख्मी कर दिया। समझाने आए बड़े भाई से भी मारपीट की। ऐसे में पिता ने पास में ही पड़ी खटिया की एक पाटी से उसके चेहरे पर प्रहार कर दिया जिससे वह वहीं गिर पड़ा था। उसके कान व नाक से खून बहने लगा और उसकी मौत हो गई। आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है। उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। घटना को लेकर गांव में कई प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें