देवगर कांवरिया पथ के निर्माण में डिप्टी सीएम विजय ने पकड़ी गड़बड़ी, इंजीनियर-ठेकेदार पर ऐक्शन
देवगर कांवरिया पथ के निर्माण में लापरवाही बरतने के मामले में डिप्टी सीएम सह पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें हर साल इसी पथ से लाखों कावड़िया भागलपुर के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर लाखों कावड़िया देवघर जाते हैं।

हर साल सावन के महीने में लाखों कावड़िया भागलपुर के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक करने जाते हैं। इन श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो, इसके लिए कावड़िया पथ का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण का आदेश उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दिया था। लेकिन देवघर कांवरिया पथ के निर्माण में अनियमिता बरती गई है। जिसकी पुष्टि पथ निर्माण विभाग की प्रारम्भिक जांच में हुई है। अब इस मामले में डिप्टी सीएम सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ठेकेदार और इंजीनियरों की मिलीभगत से हुई इस अनियमितता के दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पथ प्रमंडल बांका के अन्तर्गत श्रावणी माह में सुल्तानगंज से दुम्मा कच्ची कॉवरिया पथ के लगभग 83 किमी में श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा के लिए मार्ग में गंगा बालू बिछाई कार्य, लगातार पानी का छिड़काव, रेन कट मरम्मति आदि का कार्य प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस वर्ष सावन महीने में पथ निर्माण मंत्री के दायित्व का निर्वहन मेरे पास था। मैंने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए थे कि भगवान भोलेनाथ की नगरी तक की यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभागीय पदाधिकारियों को नियमित रूप से कच्ची कांवरिया पथ में चल रहे कार्यों का लगातार अनुश्रवण किया जाए। समीक्षा में यह बात स्पष्ट हुई है कि कांवरिया पथ के अनुरक्षण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया और सरकरी राशि का दुरूपयोग किया गया।
आपको बता दें बीते साल बारिश के सीजन में बिहार में पुलों के गिरने के कई मामले सामने आए थे। सड़कों की गुणवत्ता में गड़बड़ियां निकली थी। जिसके बाद से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने विभाग को कड़े निर्देश देते हुए पुलों की निगरानी से लेकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण का आदेश दिया था। फिर चाहे वो पुल हो, पुलिया हो, या फिर सड़क हों।