Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़दरभंगाSuspicious Death of Married Woman in Darbhanga Investigation Underway

संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र के पाराडीह गांव में एक विवाहिता दुर्गा देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। सोमवार सुबह उसकी बहन को फोन कर बुलाया गया, जहां उसका शव मिला। मृतका के पति-पत्नी के बीच सब...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाMon, 16 Sep 2024 07:03 PM
share Share

दरभंगा/केवटी। संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई है। घटना सोमवार सुबह की है। मृतका केवटी थाना क्षेत्र के पाराडीह गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी दुर्गा देवी (38) बताई जाती है। उसका विवाह वर्ष 2003 में हुआ था। मृतका के भाई केवटी थाने के परसा विशनपुर निवासी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि कैसे और क्या हुआ है, वे कुछ नहीं जानते। सोमवार की सुबह मेरी बहन की गोतनी ने फोन पर कहा कि जल्दी आईए। आनन-फानन में बहन की ससुराल पहुंचे तो उसका शव मिला। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। अब उसने आत्महत्या की है या हत्या हुई है, इसका पता तो पुलिस जांच से चलेगा। उन्होंने बताया कि मृतका की एक 15 वर्षीया पुत्री और दो छोटे पुत्र हैं। इधर,मामले की छानबीन में केवटी पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ससुराल के कई परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गले में फंदे का निशान प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें