बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री
हनुमाननगर में गूंज और डॉ. मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। विजय कुमार चौधरी ने 300 परिवारों को जनोपयोगी किट दिए। इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद...
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 20 Oct 2024 01:00 AM

हनुमाननगर। अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था गूंज, नई दिल्ली व डॉ. मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन, गोदाईपट्टी ने शनिवार को क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। स्थानीय दिव्यांगो की संस्था डॉ. मोहन चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी विजय कुमार चौधरी ने अम्माडीह एवं बहपत्ती के 300 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच जनोपयोगी राहत सामग्री से भरे किट का वितरण किया। मौके जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, समाजसेवी सुभाष पासवान एवं दर्जनों अन्य गणमान्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।