लॉन टेनिस ओपेन चयन प्रतियोगिता होगी आज
दरभंगा में 20 सितंबर को लॉन टेनिस का ओपेन चयन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी 38 जिलों के प्रतिभागी भाग लेंगे। अंडर-14, 17, 19 वर्ग के लिए चयन होगा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय...
दरभंगा। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 20 सितंबर को लॉन टेनिस का ओपेन चयन प्रतियोगिता हो रही है। पोलो मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी 38 जिलों से लॉन टेनिस के प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सभी उम्र वर्ग अंडर-14, 17, 19 से पांच बालक तथा पांच बालिका का चयन किया जाना है। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनकर्ता के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से चार तकनीकी पदाधिकारियों को नामित किया गया। जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है।
लॉन टेनिस कोर्ट का निरीक्षण का नेट बदला गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।