Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़दरभंगाBJP Spokesperson Criticizes TMC on Women s Safety India Bandh Rally Held in Darbhanga

बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं : गुरु

दरभंगा में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने प्रेस वार्ता में पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई। वहीं, अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद ने भारत बंद के समर्थन में जुलूस...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाTue, 20 Aug 2024 06:53 PM
share Share

दरभंगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने स्थानीय सर्किट हाउस में मंगलवार को जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। टीएमसी की सरकार गुंडों को संरक्षण दे रही है। महिला डॉक्टर की मृत्यु पर इंडी गठबंधन के नेता मौन हैं। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री अंकुर गुप्ता, जिला मंत्री कन्हैया पासवान, नरेश राम, ध्रुव मंडल, तनवीर हसन, संतोष पोद्दार थे। बंद के समर्थन में शहर में निकाला जुलूस

दरभंगा। अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, दरभंगा शाखा की ओर से भारत बंद की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जुलूस निकाला गया। शहर में घूमकर लोगों से भारत बंद का समर्थन करने की अपील की गयी। जुलूस जिला अध्यक्ष विजय कुमार पासवान की अध्यक्षता में निकाला गया। जुलूस में राम लखन पासवान, लक्ष्मण पासवान, ललन पासवान, मनोज कुमार दास, नागेंद्र पासवान, मिथिलेश पासवान, विशाल आनंद पासवान, राकेश पासवान आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें