Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Congress president Akhilesh Singh attack on Nitish kumar idhar udhar statement

अब इधर-उधर नहीं जाएंगे नीतीश के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा-यही बोलकर आते-जाते हैं

अखिलेश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की बदहाली, बिगड़ी विधि व्यवस्था और अशिक्षा, बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोलते हैं और ध्यान भटकाने के लिए इधर उधर वाली बात करते हैं। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं है, यहां गंभीर बेरोजगारी है, अशिक्षा है,पलायन की समस्या है।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटनाSun, 8 Sep 2024 11:08 AM
share Share

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बिहार दौरै के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अब एनडीए को छोड़कर इधर उधर नहीं जाएंगे। दो बार उन लोगों के साथ गए वह गलती हुई। इस पर कांग्रेस पार्टी बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नीतीश कुमार पर पलटवार किया। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार यही बोलकर इधर से उधर और उधर से इधर आते जाते रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर बिहार के विकास पर ध्यान नहीं देने का भी आरोप लगाया।

रविवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश सिंह ने नीतीश कुमार के बयान पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की बदहाली, बिगड़ी विधि व्यवस्था और अशिक्षा, बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोलते हैं और ध्यान भटकाने के लिए इधर उधर वाली बात करते हैं। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं है, यहां गंभीर बेरोजगारी है, अशिक्षा है,पलायन की समस्या है। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें इन समस्याओं पर बात और काम करना चाहिए। वे लोगों की बदहाली खत्म करने के लिए उनकी आमदनी बढ़ाने वाला का करें। लेकिन यह सब काम नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब बोलकर वे इधर उधर आते जाते रहते हैं।

इससे पहले राजद ने नीतीश कुमार के इधर उधर वाले बयान पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बार बार सफाई क्यों देते रहते हैं। ऐसा कई बार कह चुके हैं तो बार बार वही गलती क्यों करते है। उन्हें अपने से जुनियर के सामने भी सफाई देना पड़ता है। शक्ति सिंह यादव ने तंज कसा कि आपके शागिर्दों ने आपको कहां से लाकर कहां खड़ा कर दिया। यह बात बिहार के हित के लिए ठीक नहीं है। राजद के साथ आते हैं तो कहते हैं कि मिट्टी में मिल जाएंगे पर बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। फिर भी चले गए। पीएम का पैर भी छुआ।अब बिहार का मजाक मत उड़वाइए। आप आइए या नहीं आइए आपकी मर्जी है। आपको बुला कौन रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें