Tree Plantation Campaign Launched in Chapra to Enhance Urban Greenery एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में शुरू किया गया पौधरोपण, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsTree Plantation Campaign Launched in Chapra to Enhance Urban Greenery

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में शुरू किया गया पौधरोपण

छपरा में 'मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय ने इस अभियान का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में हरित संरचना को बढ़ाना और शहरी ताप...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराFri, 16 May 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में शुरू किया गया पौधरोपण

छपरा। शहर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया गया। नगर विकास व आवास विभाग के निर्देश के आलोक मे नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय ने इस अभियान का शुरुआत किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों मे हरित -संरचना को सुदृढ़ करना व शहरी ताप प्रभाव को कम करना है क स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की भागीदारी से इस अभियान की शुरुआत की गयी। सरकारी जल मीनार, स्कूल, पार्क, सरकारी भवन आदि जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा। इस कार्य को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पूरा किया जाना है।राष्ट्रीय

शहरी आजीविका मिशन के प्रबंधक को सिटी नोडल ऑफिसर व अमृत के नोडल पदाधिकारी नगर आयुक्त बनाये गए हैं ताकि शहर के पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जा सके । कार्यक्रम में नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय, नगर मिशन प्रबधक सुधीर कुमार हिमांशु, सामुदायिक संगठक नितेश चौहान,स्वयं सहायता समूह की लालसा कुमारी, शकुंतला देवी, संगीता देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, सीआरपी छोटी देवी, मीणा देवी, निशा सिंह, रानी गुप्ता, रानी कुमारी, सुशीला देवी, मनोरमा देवी, सीमा देवी, सुषमा देवी, मीरा देवी समेत अन्य क्रमें मौजूद थे। - बाइक की डिक्की से एक लाख रुपये की चोरी परसा। स्थानीय बाजार पर बाइक की डिक्की से चोरों ने एक लाख नकद व विद्यालय से जुड़ी आवश्यक कागजात की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित बकसंडा निवासी उत्क्रमित मध्य विद्यालय समस्पुरा के एचएम राजकिशोर कुमार ने थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि स्कूल का महत्वपूर्ण कागजात लेकर बैंक में गया था। बैंक से एक लाख कैश निकालने के बाद डिक्की में रुपये रखकर आसपास किसी दुकान में गया था। इस दौरान उचक्कों ने डिक्की खोल नकद व विद्यालय से जुड़े कई आवश्यक कागजात चुरा लिए। जमीन संबंधी विवाद व पुराने वारंट मामले में दो गिरफ्तार. नगरा। खैरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई धूपनगर व तुजारपुर गांव में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार धूपनगर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में नामजद अभियुक्त मध्य गिरि की पत्नी विभा देवी फरार चल रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं तुजारपुर गांव से पूर्व से वारंटी राजेंद्र महतो को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष अणिमा राणा ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया। सोनपुर में फरार चल रहे स्मैक तस्कर समेत तीन गिरफ्तार सोनपुर, संवाद सूत्र सोनपुर थाने के पहलेजा शाहपुर दियारा गांव में पुलिस ने फरार चल रहे एक स्मैक तस्कर के अलावा सबलपुर हस्ती टोला में एक घर में चोरी और शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजनंदन ने पुलिस बल के सहयोग से किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सोनेलाल राय सोनपुर थाने के पहलेजा शाहपुर दियारा का रहने वाला है। उन्होंने यह भी बताया कि सबलपुर हस्ती टोला में एक घर में चोरी करते टंरवा मंगरपाल के देवकुमार साह को जबकि शराब पीने के आरोप में आनंदपुर के भूषण शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें शुक्रवार को छपरा जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।