Hindi Newsबिहार न्यूज़छपराBJP to Organize Tiranga Yatra in Sonpur on August 13 to Promote National Ideology

सोनपुर में तिरंगा यात्रा आज : हेम नारायण

भाजपा के बिहार प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक हेम नारायण सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को सोनपुर विधान सभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को आजादी की वर्षगांठ के...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराTue, 13 Aug 2024 03:41 PM
share Share

छपरा, निज संवाददाता। भाजपा के बिहार प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक हेम नारायण सिंह ने बताया कि सोनपुर विधान सभा क्षेत्र में 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। इसमें हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। 12 बजे से तिरंगा झंडा लगाकर मोटरसाइकिल के साथ युवाओं के द्वारा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को आजादी की वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ने का काम किया जायेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए गए अभियान को सफल करने के लिए यह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। तिरंगा यात्रा की शुरुआत माता अंबिका भवानी जी के मंदिर से होगी व दिघवारा शीतलपुर नयागांव परमानंदपुर सोनपुर गोला होते हुए सोनपुर के महेश्वर चौक पर समाप्त होगी। इसका संचालन युवा भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जायेगा । डाक कर्मियों के ट्रांसफर में गड़बड़ी की विधायक ने की शिकायत छपरा। सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने चीफ पोस्टमास्टर जनरल, बिहार परिमंडल, पटना से सारण डाक परिमंडल में हुए ट्रान्सफर-पोस्टिंग में धांधली की शिकायत की है। विधायक ने शिकायत पत्र में कहा है कि सारण डाक प्रमंडल में हुआ ट्रान्सफर-पोस्टिंग व्यापक अनियमितता को दर्शाता है। जिस डाककर्मी का कार्यकाल 3 वर्ष पूरा भी नहीं हुआ है, उनका भी तबादला कर दिया गया है। अगस्त माह में ट्रान्सफर करना किसी भी दृष्टिकोण से उचित प्रतीत नहीं होता है। इससे ट्रान्सफर हुए डाक-कर्मियों के बच्चों को बीच सेशन में पढ़ाई छोड़ना पड़ रहा है। इसलिए उपरोक्त वर्णित तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सारण डाक परिमंडल में हुए ट्रान्सफर-पोस्टिंग की जांच जरूरी है महिला को मारपीट कर किया घायल तरैया। थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में एक महिला को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। उक्त घायल महिला ज्ञानती देवी का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसरी में नागपूजा पर आयोजित मेले में जुटी भीड़ तरैया। प्रखंड के उसरी बाजार स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में नागपंचमी पूजा के बाद पहली सोमवारी को होने वाली गांगोदेई सती व ब्रह्मबाबा की पूजा के मौके पर एक दिवसीय मेला लगा। इसमें काफी भीड़ जुटी। नारायणपुर के ग्रामीण बताते हैं कि सौ वर्ष पूर्व गांगोदेई के पति अपने ससुराल से आकर धूप होने के कारण इस ब्रह्मस्थान के परिसर में जैसे ही बैठे कि एक सर्प उड़ते हुए आकर डंस लिया। उनकी उक्त स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर गंगोदेई आई व अपने पति की मौत के सदमे से अपने शरीर में आग लगाकर सती हो गई तब से इस ब्रह्म स्थान के पास नारायणपुर के ग्रामीण आकर पूजा अर्चना करते हैं। शांति व्यवस्था के लिये प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनबीर कुमार सिंह बीकू,बीडीसी विश्वकर्मा शर्मा,पूर्व बीडीसी नागेंद्र प्रसाद व अन्य स्वयंसेवकों के साथ तैनात थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें