Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बक्सरHigh-Speed Collision Container Hits E-Rickshaw Injuring Couple in Bhojpur

कंटेनर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पति-पत्नी जख्मी

नया भोजपुर से भुट्टा खरीदकर लौटते समय, तेज रफ्तार कंटेनर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। पति-पत्नी जख्मी हुए, पत्नी को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को अस्पताल भेजा। हादसा तेज...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरMon, 16 Sep 2024 02:57 PM
share Share

हादसा तेज रफ्तार के कारण आए दिन फोरलेन पर हो रही दुर्घटनाएं नया भोजपुर से भुट्टा खरीद लौट रहे थे बक्सर, तभी दुर्घटना डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के पुराना भोजपुर के समीप सोमवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रहे कंटेनर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सवार पति-पत्नी जख्मी हो गए। हालांकि पत्नी को अधिक चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस की तत्परता से जख्मी महिला की जान बच गई। तेज रफ्तार के कारण फोरलेन पर आएं दिन हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में जान गंवाने के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बक्सर के रामरेखा घाट के पानी टंकी निवासी अरविंद प्रसाद ई-रिक्शा चलाते है। जबकि उनकी पत्नी कोमल देवी बक्सर में भुट्टा बेचती है। दोनों पति पत्नी मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया गया कि सोमवार की सुबह दोनों पति-पत्नी ने नया भोजपुर सब्जी मंडी से भुट्टे की खरीददारी की थी। फिर ई-रिक्शा पर भुट्टा लादकर दोनों पति-पत्नी बक्सर की ओर निकल गए। तभी पुराना भोजपुर के समीप पहुंचते ही एक कंटेनर ने उनके ई रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में जहां पति को हल्की चोट आई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रुप से जख्मी हो गई। घटना में ई रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर चालक को थाने ले गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें