Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफRajnikant from Hilsa Appointed as First Registrar of Bihar Sports University

हिलसा के लाल रजनीकांत बने बिहार खेल विवि के पहले रजिस्ट्रार

हिलसा के लाल रजनीकांत बने बिहार खेल विवि के पहले रजिस्ट्रारहिलसा के लाल रजनीकांत बने बिहार खेल विवि के पहले रजिस्ट्रारहिलसा के लाल रजनीकांत बने बिहार खेल विवि के पहले रजिस्ट्रारहिलसा के लाल रजनीकांत...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 27 Aug 2024 04:21 PM
share Share

हिलसा के लाल रजनीकांत बने बिहार खेल विवि के पहले रजिस्ट्रार 1993 बैच के बीएएस, तो 2011 बैच के आईएएस हैं रजनीकांत फोटो : रजनीकांत। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। जिले के हिलसा प्रखंड की असाढ़ी पंचायत के भरेती गांव निवासी रजनीकांत को बिहार खेल विश्वविद्यालय का पहला रजिस्ट्रार बनाया गया है। वे कुलपति की तैनाती होने तक इस पद का भी कार्य देखेंगे। रजनीकांत 1993 बैच के बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस), तो 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। वर्ष 1993 में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने के बाद पहली पोस्टिंग बीडीओ के रूप में मधुबनी में हुई थी। इसके बाद वैशाली, मधेपुरा व पटना होते हुए 2010 से 2013 तक डुमरांव के एसडीओ रहे। वर्ष 2013 से 2019 तक पटना कलेक्ट्रेट में गोपनीय प्रभारी सह डीएम के ओएसडी रहे। वर्ष 2019 से 2022 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर तैनात रहे। दिसंबर 2022 से जनवरी 2024 तक बिहार राज्य खाद्य निगम के मुख्य महाप्रबंधक रहे। 31 जनवरी से लखीसराय की डीएम हैं। 31 अगस्त तक इस पद पर बने रहेंगे। पहली सितंबर से बिहार खेल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर योगदान करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें