Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफDurga Puja in Rajgir Grand Pandal Inspired by World Peace Stupa

राजगीर : दुर्गा पूजा पंडाल में विश्व शांति स्तूप की दिखेगी झलक

राजगीर में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। श्री देवी स्थान पूजा समिति 66 वर्षों से धुर्वा मोड़ पर भव्य मूर्ति और पंडाल की स्थापना कर रही है। इस बार पंडाल विश्व शांति स्तूप की झलक दिखाएगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 9 Sep 2024 04:32 PM
share Share

दुर्गा पूजा पंडाल राजगीर : दुर्गा पूजा पंडाल में विश्व शांति स्तूप की दिखेगी झलक 66 वर्षो से धुर्वा मोड़ पर श्री देवी स्थान पूजा समिति कर रही है मूर्ति की स्थापना भव्य पंडाल और आकर्षक मूर्ति के अलावा बेहतरीन होगी साज-सज्जा फोटो: राजगीर दुर्गा : राजगीर के धुर्वा मोड़ पर कुछ इस तरह की स्थापित होगी मां की प्रतिमा। राजगीर, कार्यालय प्रतिनिधि। धार्मिक नगरी राजगीर में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री देवी स्थान दुर्गा पूजा समिति द्वारा धुर्वा मोड़ पर इस बार भव्य मूर्ति, पंडाल और पुख्ता प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। खास यह कि यहां के बन रहे पंडाल में शांति स्तूप की झलक दिखेगी। अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि इस बार पंडाल को विश्व को शांति और अहिंसा का संदेश देने वाले विश्व शांति स्तूप की तर्ज पर बनाया जा रहा है। पंडाल के दोनों ओर मुख्य प्रवेश द्वार पर विश्व शांति स्तूप देखने को मिलेगा। सचिव श्यामदेव राजवंशी ने बताया कि वर्ष 1958 से धुर्वा मोड़ पर पूजा का आयोजन किया जा रहा है। 66 वर्ष से माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। उप सचिव निर्मल कुमार ने बताया कि माता दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं के साज सज्जा की सामग्री बंगाल से लायी जा रही है। पंडाल और मूर्ति को भव्य बनाने के साथ पंडाल में इस बार आधुनिक प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर व्यवस्था: श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था देने के लिए आयोजक मंडली लगातार कार्य कर रही है । नवादा जिले के कुशल मूर्तिकारों द्वारा भव्य मूर्ति बनायी जा रही है। माता दुर्गा शेर पर सवार होकर महिषासुर का वध करती नजर आएंगी। माता दुर्गा के साथ भगवान गणेश, कार्तिकेय और मां सरस्वती व मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। पूजा समिति में उत्साह: पूजा समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार, उपाध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी, सचिव श्यामदेव राजवंशी, सह सचिव निर्मल कुमार, कोषाध्यक्ष पप्पू यादव, सदस्य अरुण कुमार, राजेश गुप्ता, नवजीत, कारू, सन्नी, सोनू , रॉकी, अनिल, मुन्ना उपाध्याय, सुबोध आदि इस बार के धार्मिक आयोजन को विशिष्ट बनाने के लिए तत्परता से लगे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें