Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsDevotees Observe Mokshada Ekadashi with Worship of Lord Vishnu

रिवाइज : श्रद्धालुओं ने किया मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष एकादशी का व्रत

श्रद्धालुओं ने किया मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष एकादशी का व्रतश्रद्धालुओं ने किया मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष एकादशी का व्रतश्रद्धालुओं ने किया मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष एकादशी का व्रतश्रद्धालुओं ने किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 11 Dec 2024 09:56 PM
share Share
Follow Us on
रिवाइज : श्रद्धालुओं ने किया मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष एकादशी का व्रत

श्रद्धालुओं ने किया मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की भक्तों ने पूजा अर्चना और आराधना पावापुरी, निज संवाददाता। श्रद्धालुओं ने बुधवार को मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना की। इस पवित्र दिन को मोक्षदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। एकादशी को गीता जयंती भी मनाई गई। इसे विशेष रूप से भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए मनाया जाता है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने व्रत रख भगवान विष्णु की मूर्तियों का अभिषेक कर फूल, दीप और प्रसाद अर्पित किया। धार्मिक कथाओं के अनुसार मोक्षदा एकादशी का व्रत सभी पापों का नाश करता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पंडित पुरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ और गीता का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है। भक्तों ने दिनभर भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना की। शाम में दीप जलाकर भगवान विष्णु की आरती हुई। मंदिरों में सामूहिक भजन-कीर्तन हुए। भक्तों ने कहा इस व्रत से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि यह जीवन में सुख-समृद्धि और संतोष का भी मार्ग प्रशस्त करता है। मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष एकादशी का व्रत धर्म और आस्था का एक जीवंत उदाहरण है, जो हमारे जीवन में अध्यात्मिकता और संतुलन का संदेश देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें