Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफCultural Extravaganza in Rajgir Artists Enchant Hundreds at Local Event

राजगीर में कलाकारों ने मचाया धमाल, लोग हुए मंत्रमुग्ध

राजगीर के छबिलापुर नाहुब बाइपास रोड पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। होटल निर्वाण इन की अध्यक्ष प्रीति रानी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 8 Sep 2024 04:41 PM
share Share

राजगीर में कलाकारों ने मचाया धमाल, लोग हुए मंत्रमुग्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों लोग फोटो : राजगीर होटल : राजगीर के छबिलापुर नाहुब बाइपास रोड में कार्यक्रम में शामिल रजनीकांत प्रसाद नाहु, होटल की अध्यक्ष प्रीति रानी व अन्य। राजगीर, कार्यालय संवाददाता। छबिलापुर नाहुब बाइपास रोड के स्थानीय सभागार में सांस्कृति कार्यक्रम में कलाकारों एक बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। होटल निर्वाण इन की अध्यक्ष प्रीति रानी ने इसकी विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि नालंदा की धरती के कण कण में गौरवशाली इतिहास दर्ज है। पर्यटक नगरी राजगीर भी विश्व पटल पर तेजी से उभर रहा है। यहां जू सफारी, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, खेल अकादमी, पुलिस अकादमी, ग्लास ब्रिज जैसे नए अध्याय जुट चुके हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार की काफी संभावनाएं बढ़ी हैं। यहां का बाजार भी निरंतर बढ़ रहा है। कार्यक्रम प्रबंधक पंकज कुमार ने कहा कि राजगीर की पंच वादियां पहले से ही लोगों को आकर्षित करती रही हैं। हाल के दिनों में पर्यटकों के बढ़ने से होटल कारोबार भी बढ़ा है। यहां आए सैलानियों व पर्यटकों का राजगीर के लोग खुले मन से स्वागत कर रहे हैं। इस मार्ग पर एक नया आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘होटल निर्वाण इन खुलने से पर्यटकों को काफी सहुलियत होगी। उन्हें गुणवत्तापूर्ण सेवा मुहैया करायी जाएगी। यहां वाईफाई, लांड्री, एसी रूम के साथ ही 200 सीट क्षमता वाला सभागार भी उपलब्ध है। साथ ही पर्यटक छतों पर लंच के दौरान राजगीर की मनोरम वादियों का भी नजारा देख सकेंगे। मौके पर होटल प्रबंधक पंकज कुमार, इंद्रजीत कुमार नाहु, पोस्टल इंप्लाई विवेक कुमार, नमस्ते इंडिया आइसक्रीम के एसएम अनूप ओझा, विकास कुमार, बृजेश कुमार, ओम प्रकाश, गोलू कुमार व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें