Relief from Heat Pre-Monsoon Rain Expected in Bhagalpur 16 को बिहार में प्रवेश करेगा मानसून, कल से प्री मानसून की बारिश, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRelief from Heat Pre-Monsoon Rain Expected in Bhagalpur

16 को बिहार में प्रवेश करेगा मानसून, कल से प्री मानसून की बारिश

मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल 20 जून के आसपास भागलपुर में प्रवेश करेगा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 14 June 2025 03:47 AM
share Share
Follow Us on
16 को बिहार में प्रवेश करेगा मानसून, कल से प्री मानसून की बारिश

भागलपुर, वरीय संवाददाता गर्मी-उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब दो सप्ताह से बलूरघाट, भवानीपटना, पुरी, मुंबई, आदिलाबाद में ठहरा दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो शनिवार को भागलपुर जिले में जहां गर्मी व उमस लोगों को धूप-छांव के बीच सताएगी तो वहीं आंशिक बदरी के बीच रविवार से जिले में प्री मानसून की बारिश होने की संभावना है। अगर सबकुछ सही रहा तो शनिवार से बलूरघाट से आगे बढ़ा मानसून छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड होते हुए 16 जून को बिहार में प्रवेश कर जाएगा और 20 जून के आसपास भागलपुर प्रवेश कर जाएगा।

1.2 डिग्री सेल्सियस उछला दिन का पारा, रात के तापमान में मामूली कमी बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया तो वहीं रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 0.8 व 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे 62 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक बढ़कर 70 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं बीते 24 घंटे में 3.8 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवा बही। बस आज भर गर्मी-उमस का दौर, कल से राहत की होगी हल्की बारिश बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को प्राप्त संख्यात्मक माडल, उपग्रहीय तस्वीर एवं अन्य मौसमी विश्लेषण से ज्ञात होता है कि रविवार तक दक्षिण-पश्चिम मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिसा में तो 16 जून तक गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ भागों में प्रवेश कर जाएगा। वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से जहां शनिवार को आंशिक बदरी के बीच धूप-छांव के बीच गर्मी व उमस लोगों के पसीने छुड़ा देगी। लेकिन रविवार से जहां जिले में आंशिक बदरी के बीच प्री मानसून की बारिश का दौर शुरू होगा तो वहीं 16 जून को बिहार में मानसून प्रवेश कर जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।