Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरPrashant Kishor Criticizes Tejashwi Yadav s Gratitude Tour Questions Bihar s Leadership Choices

सुपौल: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी के आभार यात्रा पर बोला हमला

सुपौल में प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी को बिहार की जनता का आभार व्यक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यादव परिवार ने बिहार को गरीब बनाया, फिर भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 11 Sep 2024 12:08 PM
share Share

सुपौल। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता का आभार जरुर करना चाहिए क्योंकि उनके परिवार ने बिहार को गरीब, निरक्षर बनाया उसके बावजूद उनको और उनके परिवार को अभी तक लोगों ने बिहार से भगाया नहीं हैं। इसके लिए उन्हें जनता का आभार करना चाहिए। बिहार ने 9वीं फेल व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री बना दिया इसके लिए भी उन्हें बिहार की जनता को आभार व्यक्त करना चाहिए। बिहार को जाति और धर्म में बाँटने के बावजूद उनकी पार्टी का अस्तित्व बिहार में बना रखा है उसके लिए उन्हें जनता का आभार जरुर करना चाहिए। बिहार को भू-माफिया, शराब माफिया, रंगदारी के हवाले कर दिया फिर भी जनता ने उन्हें अपना नेता बनाया हुआ हैं, उसके लिए उन्हें जनता का आभार जरुर करना चाइए। बिहार के शिक्षित लोग मज़दूरी कर रहे हैं और अनपढ़ व्यक्ति नेता बनकर अपने रथ पर घूम रहे है उसके लिए उन्हें बिहार की जनता को आभार व्यक्त जरुर करना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें