Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरParbatta Police Arrest Notorious Criminal with Illegal Firearm After Shootout

खगड़िया : छापेमारी में देसी कट्टा के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

रविवार रात परबत्ता पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जो कई संगीन मामलों में वांछित था। बदमाश ने गिरफ्तार होने से पहले पुलिस पर गोली चलाई, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाश की...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 19 Aug 2024 12:21 PM
share Share

परबत्ता I एक प्रतिनिधि देसी कट्टा के साथ कई संगीन मामले के नामजद बदमाश को पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। इस नामजद बदमाश पर परबत्ता सहित अन्य थाना में कई संगीन मामले दर्ज है I अपने को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी, लेकिन परबत्ता पुलिस ने बचते बचाते उसे गिरफ्तार कर लिया I गिरफ्तार बदमाश थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी स्व शिवनंदन यादव का पुत्र पशुपति यादव बताया जा रहा है I प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से एक बदमाश परबत्ता लगार रोड में घूम रहा है I सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगार रोड की घेरानंदी कर दी I बदमाश अपने को घिरता देख पुलिस पर गोली चला दिया I हालांकि पुलिस अपने को बचते बचाते बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार बदमाश पर परबत्ता व मड़ैया थाना में संगीन मामले में कई मामले दर्ज हैं I पुलिस गिरफ्तार बदमाश की कुंडली खंगाल रही है I इधर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया भेजा जा रहा है I

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें