Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरMinor Girl Arrested in Kajraili Tent House Murder Case

टेंट संचालक हत्याकांड में आरोपी लड़की गिरफ्तार

कजरैली, संवाददाता। थाना पुलिस ने कजरैली बाजार के टेंट हाउस संचालक के हत्याकांड में फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 19 Sep 2024 07:50 PM
share Share

थाना पुलिस ने कजरैली बाजार के टेंट हाउस संचालक के हत्याकांड में फरार चल रही नाबालिग लड़की को बुधवार रात रजौन थाना क्षेत्र के डुमरिया से गिरफ्तार किया है। वर्ष 2022 के 16 अक्टूबर को सजौर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी सुनील कुमार का कजरैली थाना क्षेत्र के सिमरिया बहरियार बगीचे में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस कांड में पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मुख्य आरोपी ममता कुमारी और उसके पिता रामदेव मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन नाबालिग आरोपी लड़की फरार चल रही थी। मामले की जानकारी कजरैली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें