Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरJamui MLA Shreyasi Singh Congratulates Local Engineer Abhishek Kumar on Google Selection

जमुई: झाझा के युवक का गूगल में बड़े पैकेज 2.70 करोड़ पर हुआ है चयन।

जमुई विधायक श्रेयसी सिंह बुधवार की रात पहुंची झाझा - झाझा के जामोखरैया

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 19 Sep 2024 12:10 PM
share Share

जमुई विधायक श्रेयसी सिंह बुधवार की रात पहुंची झाझा - झाझा के जामोखरैया गांव के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के गूगल में चयन होने पर बधाई देने पहुंची जमुई विधायक/विधायिका।

झाझा, नगर संवाददाता

जमुई की भाजपा विधायक / विधायिका सुश्री श्रेयसी सिंह बुधवार की रात झाझा पंहुची। प्रखंड के जामोखरैया गांव निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक कुमार के गूगल में चयन होने पर बधाई देने विधायिका सुश्री श्रेयसी पहुंची। झाझा के एक अत्यंत ही पिछड़े गांव से आने वाले जमुई जिला में रहकर अपनी पढ़ाई करने वाले तथा बिहार के पटना एनआईटी से बी टेक करने वाले युवक अभिषेक का गूगल में 2 करोड़ 70 लाख के बड़े सालाना पैकेज पर चयन हुआ है। यह जमुई जिला के लिए कीर्तिमान है। होनहार अभिषेक की हौसला आफजाई करने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह एवं पूर्व सांसद श्रीमती पुतुल देवी की पुत्री एवं जमुई की विधायिका सुश्री श्रेयसी झाझा पंहुची थी। उन्होंने अभिषेक के साथ मुलाकात में कहा कि ज्ञान जरूर विदेश में प्राप्त करना है परंतु उसका सदुपयोग अपने देश अपने राज्य और अपने जिले में करना है। आज स्टार्टअप का जमाना है। ऐसे होनहार युवक स्टार्टअप के जरिए जिला राज्य एवं अपने देश का भविष्य निखार सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों को एक दूसरे को सहयोग करके आगे चलना है। आज इसी की कमी के चलते बिहार पीछे छूट गया जिस कमी को हम लोगों को पूरा करना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें