Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरGanga River Water Level Surges 69 cm Above Danger Mark in Kahalgaon

गंगा का जलस्तर लाल निशान से 69 सेंटीमीटर ऊपर

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में गंगा का जलस्तर लाल निशान से 69 सेंटीमीटर ऊपर बह

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 19 Sep 2024 08:01 PM
share Share

कहलगांव में गंगा का जलस्तर लाल निशान से 69 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की बढ़त के साथ गुरुवार की शाम 6:00 बजे तक 31.78 मीटर पर जलस्तर जा पहुंचा था। जो खतरे के निशान से 69 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में तेज गति से वृद्धि जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है। गुरुवार को गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ नए-नए इलाकों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा। वहीं अंठावन गांव के तीन दर्जन घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीण घर छोड़ने को मजबूर होने लगे हैं। बीरबन्ना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल और पंचायत समिति सदस्य गंगाधर राज और अनिल मंडल ने बताया कि राम रूप मंडल, सिकंदर मंडल प्रकाश मंडल, होरिल मंडल, मुनेश्वर चौधरी आदि एक दर्जन से ज्यादा लोग घर छोड़कर चले गए। वहीं घोघा-कुसाहा मार्ग पर पानी चढ़ गया है तो प्रशस्तिडीह गांव तीनों ओर से बाढ़ के पानी से घिरा है। प्रशस्तिडीह के मुखिया अतुल कुमार पांडे ने बताया कि गुरुवार की सुबह गांव के दिलीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, मालाह सिंह आदि ने दो मगरमच्छ को घूमते देखा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें