Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरGanga River Water Level Rises Floods Displace Hundreds in Kahalgaon

अंठावन गांव के दो दर्जन घरों में घुसा बाढ़ का पानी

घर छोड़ने को मजबूर होने लगे ग्रामीण कहलगांव में गंगा का जलस्तर खतरे

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 18 Sep 2024 08:26 PM
share Share

कहलगांव, निज प्रतिनिधि गंगा के जलस्तर में वृद्धि का दौर जारी है। जलस्तर में वृद्धि के साथ ही कटाव की गति थम गई है। वहीं प्रखंड के आधा दर्जन से ज्यादा पंचायत के दर्जन भर गांव में सैकड़ों घर बाढ़ के पानी से घिर गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थानों में पलायन करने को फिर से विवश होने लगे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बीरबन्ना पंचायत के अंठावन के ग्रामीणों का है। अंठावन गांव में दो दर्जन घरों में पानी प्रवेश कर गया है।

बीरबन्ना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल और पंचायत समिति सदस्य गंगाधर राज ने बताया दोबारा जलस्तर में वृद्धि से लोग अंतीचक, ओरियप पंचायत में ऊंचे स्थानों पर पलायन करने लगे हैं। वही कहलगांव के अंचल प्रशासन की ओर से सामुदायिक किचन, खुले आसमान में बसर कर रहे लोगों के लिए प्लास्टिक, सूखा राहत भोजन आदि की व्यवस्था किये जाने की मांग की है।

वहीं कहलगांव में गंगा लाल निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार प्रति घंटा 1 सेंटीमीटर की बढ़त के साथ बुधवार की शाम 6:00 बजे तक 31.34 मीटर पर जलस्तर था। जो खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में तेज गति से वृद्धि जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें