Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBaghpur Municipal Corporation Workers Resume Drain Cleaning Ahead of Monsoon

मानसून से पहले नाला उड़ाही काम में आई तेजी

भागलपुर नगर निगम के मजदूरों की हड़ताल खत्म होने के बाद नाले की उड़ाही का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार को छह वार्ड में और शुक्रवार को वार्ड 39 और 50 में उड़ाही शुरू की गई। मानसून से पहले सभी छोटे-बड़े...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 26 April 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
मानसून से पहले नाला उड़ाही काम में आई तेजी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में मजदूरों का हड़ताल खत्म होने के बाद नाला उड़ाही का काम तेजी हो रहा है। बुधवार को जहां छह वार्ड में नाले की उड़ाही शुरू हुई वहीं शुक्रवार को वार्ड 39 और 50 में उड़ाही के लिए मजदूरों को लगाया गया। जेसीबी की मदद से गैंग के मजदूर नाला उड़ाही कर रहे हैं। मानसून से पहले आगामी दो माह तक हथिया समेत शहर के सभी छोटे-बड़े नाले की उड़ाही की जाएगी। पहले से वार्ड-41 के बौंसी रोड, 42 के डीबीसी और 51 समेत 33, 35 और 37 में नाला की उड़ाही की जा रही है। उड़ाही करवा रहे मो. हसन ने बताया कि पहले से छह वार्ड में उड़ाही जारी है। शुक्रवार को अन्य दो वार्ड में उड़ाही के लिए गैंग को लगाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें