Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायRJD Strengthens Organization with Membership Drive in Muradpur Meeting

संगठन विस्तार को राजद ने बनाई प्रखण्ड स्तरीय कमेटी

वीरपुर में राजद की प्रखंड़ स्तरीय बैठक हुई, जिसमें संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए भ्रमण कमेटी बनाई गई। बैठक में बेगूसराय सीट को राजद को देने की मांग भी की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 19 Sep 2024 02:08 PM
share Share

वीरपुर, निज संवाददाता। राजद की प्रखंड़ स्तरीय बैठक गुरुवार को मुरादपुर में हुई। अध्यक्षता सूरज यादव ने की। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए सभी पंचायतों में सदस्यता अभियान चला कर लोगों को राजद से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रखण्ड स्तरीय भ्रमण कमेटी बनाई गई। इसमें उमाशंकर यादव,अर्जुन यादव,अभिनव गुप्ता,मो हन्नान,राम कृपाल सिंह,सूरज यादव, अनमोल कुमार सिंह और प्रमोद कुमार को शामिल किया गया। आगामी विधान सभा चुनाव में बेगूसराय सीट राजद को देने की भी मांग बैठक में की गई। मौके पर पूर्व जिला पार्षद बिपिन पासवान,उपेंद्र पासवान,देवेन्द्र ठाकुर,शम्भू कुमार चौरसिया,मुकेश कुमार चौधरी,राम चन्द्र महतो,बाबू साहेब पासवान आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें