Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायMonthly Annaprashan Day Celebrated at Barouni Anganwadi Center with Colorful Rangoli and Nutritious Food

आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

बरौनी के वार्ड 8 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 304 पर गुरुवार को मासिक अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली बनाई गई और पौष्टिक खाद्य सामग्री प्रस्तुत की गई। छह माह से अधिक उम्र के बच्चों को खीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 19 Sep 2024 02:15 PM
share Share

बरौनी। नगर परिषद बरौनी वार्ड 8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 304 पर गुरुवार को मासिक अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के सुन्दर रंगोली बनाई गई। साथ ही कई प्रकार की हरी सब्ज़ी, दलहन व अन्य पौष्टीक खाद्य सामग्रीयों को भी सजाया गया। इस विशेष मासिक कार्यक्रम के तहत छह माह से अधिक उम्र के बच्चों को खीर खिला कर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। मौके पर एलएस रजनी कुमारी, सेविका अंचल कुमारी, पूजा कुमारी, रेशमी कुमारी, अफसाना खातून, रिंकू कुमारी, मंजू देवी, कंचन कुमारी, इंदु देवी, सुनैना चौधरी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें