Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायLJP Leaders Honored in Navkothi Ceremony Ex-Rajya Sabha MP Rakesh Sinha Emphasizes Welfare Schemes

सम्मानित किए गए पूर्व राज्यसभा सांसद

नावकोठी में लोजपा नेता सुदर्शन सिंह के संयोजकत्व में समारोह आयोजित हुआ जिसमें पूर्व सांसद राज्यसभा राकेश सिन्हा और लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान को सम्मानित किया गया। राकेश सिन्हा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 30 Aug 2024 02:40 PM
share Share

नावकोठी। लोजपा नेता सुदर्शन सिंह के संयोजकत्व में समारोह आयोजित कर पूर्व सांसद राज्यसभा राकेश सिन्हा और लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता घनश्याम कुमार सिंह ने की। पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों के साथ कार्यकर्ताओं को कार्य करना है। केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच आम जनता तक हो, इसके लिए आगे आना होगा। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही, राम कल्याण सिंह बंटी, सायोनारा होटल के मालिक कन्हैया सिंह और दिवाकर भारती, आजाद सहनी, राजेश अम्बष्ट, पूर्व डीएसपी सुनील कुमार, विवेक गौतम, श्याम नंदन सिंह आदि को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। मौके पर आरएसएस संघ विचारक सुशील कुमार, प्रो. भगवान सिंह, विभाकर सिंह, केशव कुमार उर्फ अनुभव, टुन्नी सिंह, चंदन कुमार, कुणाल किशोर सिंह, लोजपा चेरियाबरियारपुर विधानसभा अध्यक्ष रंजन सिंह, प्रखंड विस्तारक मुन्ना सिंह, यशवंत सिंह, रितेश कुमार, बलभद्र सिंह, चितरंजन सिंह, अमर कुमार, रामपुकार सिंह, सूरज कुमार, आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें