Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायLabor Laws Under Threat Protest Planned Against Minimum Wage Violations in Matihani

न्यूनतम मजदूरी व श्रम कानून को ध्वस्त करने पर तुली है सरकार: अंजनी

फोटो नंबर: 05, हांसपुर गांव में सफाईकर्मियों को सम्बोधित करते सीटू नेता अंजनी कुमार सिंह व अन्य।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 7 Sep 2024 02:31 PM
share Share

मटिहानी, एक संवाददाता। संविधान के मार्गदर्शन में श्रम कानून और न्यूनतम मजदूरी कानून लागू है। सरकार संविधान की शपथ लेकर कार्यपालिका की जिम्मेवारी भी लेती है। लेकिन, दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि संविधान की शपथ लेने वाली सरकारें ही श्रम कानून और न्यूनतम मजदूरी कानून की हत्या करके ठेका व संविदा के माध्यम से सम्पूर्ण देश के आर्थिक ढांचागत संरचना को कॉरपोरेट कम्पनी के हाथ सौंप कर कम्पनी राज कानून लागू कर रही है। ये बातें हांसपुर गांव में सीटू नेता अंजनी कुमार सिंह ने कहीं। ग्रामीण स्वच्छता योजनानुसार बहाल सफाई कर्मियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब कामगार विरोधी नीतियों के खिलाफ सम्मानजनक जीवन जीने के अधिकार के लिए संघर्ष और आन्दोलन ही एकमात्र उपाय है। कहा कि 10 सितम्बर को मटिहानी प्रखंड कार्यालय के समक्ष ग्रामीण सफाई कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने इसे सफल बनाने का आह्वान किया। अध्यक्षता सफाईकर्मी नेता गणेश साह ने की। मौके पर किसान नेता अभिनन्दन सिंह, विद्यालय रात्रि प्रहरी नेता दिलीप ठाकुर, ज्ञानेन्द्र कुमार, सफाई कर्मी नेता विनोद तांती, ऊषा देवी, मीना देवी, भूल्लू ठाकुर, कारी पासवान आदि ने भी सम्बोधित किया। वक्ताओं ने हक प्राप्त करने के लिए सीटू के नेतृत्व में एकजुट होने का संकल्प व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें