Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsJD U Dialogue Program Highlights Women Empowerment in Ballia

बलिया में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

बलिया के भगतपुर पंचायत में जदयू संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अमर कुमार ने आशा दीदी की समस्याओं पर चर्चा की। अर्चना कुमारी ने आशा संघ की समस्याएँ रखीं। अमर कुमार ने महिला सशक्तीकरण की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 23 Feb 2025 08:02 PM
share Share
Follow Us on
बलिया में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

बलिया। प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर पंचायत स्थित दुर्गा स्थान के सामने रविवार को प्रखंड आशा संघ की अध्यक्ष अर्चना कुमारी के संयोजकत्व में जदयू संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि जदयू नेता अमर कुमार थे। अमर कुमार के द्वारा प्रखंड क्षेत्र की आशा दीदी से जन संवाद का कार्यक्रम रखा गया। अध्यक्षता जदयू के भगतपुर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार ने की। आशा संघ की अध्यक्ष अर्चना कुमारी ने आशा की विभिन्न समस्याओं को रखा। अमर कुमार ने कहा कि महिला सशक्तीकरण नीतीश कुमार के सरकार में चल रहा है। आशा दीदी की जो भी मांग है वह उचित है। उसके लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से मिलकर रखेंगे। कार्यक्रम में फातिमा खातून, आनंदी महतो, भाग्यश्री, प्रमोद कुमार, जगदीश कुमार बेबी कुमारी, सुलेखा कुमारी, विकास कुमार, शादाब आलम आदि ने विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें