Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायFlood Relief Efforts in Teghra MLA Ramratan Singh Addresses Issues Faced by Victims

विधायक ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिजली बहाल करने की चेतावनी दी और कहा कि सरकार सहायता कार्यक्रम चला रही है। लोगों को नाव, पॉलिथीन और भोजन की समस्या का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 19 Sep 2024 02:07 PM
share Share

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने गुरूवार को बिनलपुर, मधुरापुर, बरौनी, भगवानपुर चक्की सहित कई स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर स्थिति का जायज लिया। बिनलपुर में लोगों ने पूरी रात अंधेरा रहने की शिकायत की। उन्होंने बिजली अधिकारी से बात कर अविलंब बिनलपुर में बिजली बहाल करने की चेतावनी दी। बताया कि सरकार द्वारा सभी तरह की सहायता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद कई समस्याएं बाढ़ पीड़ितों के बीच है। लोगों के बीच नाव, पॉलिथीन व बच्चों को भोजन करवाने की समस्या हैं। अधिकारियों से बात की जा रही है। जल्द ही सभी समस्याएं दूर हो जानी चाहिए। विधायक ने कहा कि अस्थाई शौचालय बनाने का भी निर्देश है। अगर कहीं पर अस्थाई शौचालय नहीं बनाया जा रहा है तो अविलंब लोग उनसे शिकायत करें। वे संबंधित अधिकारी से बात करेंगे। मधुरापुर में नवनिर्मित रिंग बांध का जायजा लिया। मधुरापुर दक्षिण टोला और बिचला टोला को बाढ़ की चपेट से बचाने के लिए बने रिंग बांध पर गंगा पानी का दबाव बढ़ने की शिकायत ग्रामीणों ने की। उन्होंने आपदा विभाग के अधिकारियों से बात कर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। मौके पर भाकपा अंचल मंत्री परमानंद सिंह, जुलूम सिंह सहित कई अन्य लोग भी शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें