Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायDelhi CM Arvind Kejriwal Granted Bail AAP Workers Celebrate in Ballia

केजरीवाल के जेल से बाहर आने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय द्वारा बेल मिलने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। बलिया में पार्टी के सदस्यों ने केक काटकर जश्न मनाया। मो. शहजादुज्जमा ने कहा कि यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 15 Sep 2024 02:05 PM
share Share

बलिया, एक संवाददाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय द्वारा बेल पर रहा करने से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। बलिया के आम आदमी पार्टी के साहेबपुर कमाल विधानसभा प्रभारी सह अधिवक्ता मो. शहजादुज्जमा उर्फ सैफी के नेतृत्व में लखमिनियां स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व महिला जिलाध्यक्ष डॉ मीरा सिंह, उपाध्यक्ष अभिनव कुमार, पूर्व मंत्री किशोरी प्रसाद सिंह, पूर्व संगठन मंत्री अभिषेक जायसवाल, पूर्व महिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता विभा अखोरी, डॉ रामकिशोर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। मो. शहजादुज्जमा उर्फ सैफी ने कहा कि पूर्व दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा लगाए गए आरोप में मैं भी जेल गया था और भाजपा द्वारा उनकी पार्टी के मुखिया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेजवाया गया था। लेकिन सच्चाई की जीत हुई। दोनों को न्यायालय द्वारा बेल पर रिहा कर दिया गया। डॉ. मीरा सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी के लिए लड़ाई लड़ते हैं। उनका बेल आम आदमी की जीत है। मौके पर छोटू कुमार, मो. सन्नी महफूज, मोहम्मद मुन्ना, जसीम उद्दीन, सोनू सिंह मोहम्मद राजा आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें