Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायCommunity Plants Trees in Barauni Villages to Fight Climate Change

जीवन बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी

बरौनी के कई पंचायतों में रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लोगों ने पौधरोपण किया। इस अभियान का नेतृत्व मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार ने किया। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 25 Aug 2024 02:28 PM
share Share

बीहट, निज संवाददाता। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बरौनी के कई पंचायतों में रविवार को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा लोगों ने पौधरोपण किया। बरौनी कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) मुकेश कुमार के नेतृत्व में मनरेगा कार्यालय परिसर से लेकर बरौनी के पंचायतों में पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। सागवान, महोगनी, महुआ, आंवला, बेल, अमरूद, कटहल आदि के पौधे लगाये गये। कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि प्रकृति व जीवन को बचाने के लिए पौधरोपण बेहद ही जरूरी है। विश्व में वृक्ष की कमी से क्लाइमेंट चेंज एक बहुत बड़ी आपदा के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। पर्यावरण संरक्षण के अभियान में लगे मिन्टू कुमार ने कहा कि इन दिनों लोग ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में पर्यावरण व खुद की रक्षा के लिए पौधरोपण करना बेहद ही जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बरौनी प्रखंड की सभी पंचायतों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें