Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar s Begusarai Agriculture Minister Confirms Maize Research Center Stays Amid Opposition Claims

मुद्दा विहीन विपक्ष लोगों के बीच फैला रहा है भ्रम: नवीन

फोटो नंबर: 18, बेगूसराय शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित राजदरबार में पत्रकारों से बात करते बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 23 March 2025 08:24 PM
share Share
Follow Us on
मुद्दा विहीन विपक्ष लोगों के बीच फैला रहा है भ्रम: नवीन

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मुद्दा विहीन विपक्ष लोगों के बीच मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण का भ्रम फैला रहा है। संसद में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कहा है कि बेगूसराय का मक्का अनुसंधान कही दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं होगा। यदि कनार्टक अन्य कहीं जगह इस तरह के केंद्र को खोलने की आवश्यकता होगी तो अलग से इसे खोला जाएगा। मंत्री का संसद में दिया गया बयान रिकॉर्ड होता है। इसे लिखित ही समझा जाता है। ये बातें बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार केसरी के बाद बेगूसराय का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है। सूजा में आयुर्वेदिक कॉलेज व असुरारी में मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण हो रहा है। मोदी के कार्यकाल में बरौनी रिफाइनरी का विस्तारीकरण हुआ। अब पेट्रोकेमिकल्स खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राजेंद्र पुल के समानांतर सड़क मार्ग पुल शीघ्र ही चालू होगा। रेलवे का पुल भी अगले कुछ महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। एनटीपीसी की क्षमता का विस्तार हुआ। चकिया में एलिवेटेड पुल का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव में एनडीए को 225 से अधिक सीटें मिलेंगी। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में उनकी ओर से अनर्गल प्रलाप किया जा रहा है। जनता सबकुछ समझ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें