बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान तीन भाई डूबे, दो के शव बरामद, एक की तलाश जारी
बेगूसराय के मटिहानी थाना इलाके में गंगा में 5 बच्चे डूब गए। जिसमें 2 किशोरों को आसपास के लोगों ने बचा लिया। लेकिन एक ही परिवार के दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की तलाश जारी है।

बेगूसराय के मटिहान थाना इलाके के चाक गांव के पास गंगा नदी में अचानक पांच किशोर डूबने लगे, स्थानीय लोगों की मदद से दो किशोर को सकुशल पानी से बाहर कर लिया जबकि तीन किशोर डूब गए। डूबने वाले सभी किशोर सभी एक ही परिवार से हैं, जो आपस में चचेरे भाई हैं। मुखिया प्रतिनिधि रंजन सिंह नें बताया की उन्हें जानकारी मिली हैं। डूबने वाला किशोर अपने दादी के स्थान गंगा स्न्नान करने गया हुआ था। वहीं गांव के दो किशोर एक भैस के बच्चा पारी को गंगा नदी में धो रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण एक बच्चा डूबने लगा जिसे बच्चाने के लिये अन्य चार बच्चे पानी के अंदर चले गए और वो भी डूबने लगे।
डूबते किशोर को देख आसपास में स्न्नान कर रहे लोगों ने दो बच्चों को पानी से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया की एक ही परिवार के तीन किशोर डूब गए। जिसमें दो किशोर की डूबने से मौत हो गयी। वहीं तीसरे डूबे किशोर की खोजबीन की जा रही है। मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार नें बताया की थाना क्षेत्र छितरौर वार्ड नंबर 16 निवासी सुधीर यादव के 13 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमारी और 11 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमारी, सिंकेश यादव के 10 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार डूब गया।
उन्होंने बताया कि सत्यम कुमार व दिलखुश कुमार का शव गहरे पानी से निकाला गया। जबकि तीसरे की खोजबीन जारी हैं। उन्होंने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों में कोहराम मच गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।