Hindi Newsबिहार न्यूज़three people drown in ganga during mahashivratri at collectorate ghat patna

महाशिवरात्रि पर पटना में बड़ा हादसा, गंगा घाट पर नहाने आए 6 लोग डूबे, दो की मौत

  • पटना के कलेक्ट्रेट गंगा घाट पर महाशिवरात्रि पर स्नान के दौरान तीन किशोर समेत 6 लोग डूब गए। इनमें से दो लोगों का शव बरामद हुआ है। चार अन्य की तलाश जारी है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटनाWed, 26 Feb 2025 02:25 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि पर पटना में बड़ा हादसा, गंगा घाट पर नहाने आए 6 लोग डूबे, दो की मौत

देश में महाशिवरात्रि की धूम है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हो गया। पटना के कलेक्ट्रेट गंगा घाट पर तीन किशोर समेत 6 लोग डूब गए। इनमें से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं, लापता चार अन्य की तलाश की जा रही है। महाशिवरात्रि को लेकर कई लोग गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान 6 लोग हादसे का शिकार हो गए।

लापता लोगों की खोज के लिए गोताखोर की टीम लगी है। लापता लोगों का अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।

ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट का विस्तार शाम 4 बजे, बीजेपी के 7 नेता बन सकते हैं मंत्री
ये भी पढ़ें:दिलीप जायसवाल का नीतीश सरकार से इस्तीफा, आज कैबिनेट विस्तार

बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर पटना के विभिन्न घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी है। कई लोगों ने गंगा नदी में स्नान किया है। गंगा घाटों के अलावा विभिन्न शिव मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शिवालय में भक्त भगवान शिव पर जल अर्पण करते नजर आ रहे हैं। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें