Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बांकाBandhan Bank Manager Robbed at Gunpoint of 52 500 by Two Miscreants in Rajoun

रजौन बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक से ^ 52 हजार लूटे

रजौन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो बदमाशों ने बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार से 52 हजार 500 रुपए लूट लिए। वे लकड़ा झिकटा गांव से कलेक्शन कर लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाखा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाFri, 23 Aug 2024 08:03 PM
share Share

रजौन। रजौन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार से हथियार का भय दिखाकर 52 हजार 500 रुपए नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार ने बताया कि हुए रजौन थाना क्षेत्र के लकड़ा झिकटा गांव से कलेक्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान रजौन थाना क्षेत्र के बरौनी नहर पर एक अपाची बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए, और उनका पीछा करते हुए उन्हें रोका। इसके बाद पीछे बैठे एक बदमाश ने हथियार का भय दिखाकर उनके पॉकेट में रखा 52 हजार 500 रुपए नगदी छीन लिया, और पुनसिया नहर होकर मोरामा की ओर भाग निकले। पीड़ित शाखा प्रबंधक ने बताया कि रजौन थाना को लिखित आवेदन दे दी गई है।

इधर एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिरकार शाखा प्रबंधक को ग्रुप से कलेक्शन करने की आवश्यकता क्यों पड़ी। कलेक्शन करने के लिए अलग से स्टॉफ होते हैं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि स्टाफ की कमी थी। दो माह में चोरी-लूट से आम लोगों में दहशत व्याप्त है। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें