Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बगहाTragic Incident Two Teens Drown in River While Filming Video in Bihar

नदी में वीडियो बना रहे चार किशोर डूबे, दो लापता

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बसंतपुर गांव में चार किशोर करताहा नदी में डूब गए। दो किशोर तैरकर बाहर निकल गए, जबकि सचिन कुमार और प्रिंस कुमार लापता हैं। गोताखोरों द्वारा उनकी तलाश की जा रही है। घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 13 Sep 2024 04:27 PM
share Share

साठी (पश्चिम चंपारण), एक संवाददाता। लौरिया प्रखंड के साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के चार किशोर शुक्रवार शाम करताहा नदी में डूब गये। इनमें दो किशोर तैरकर बाहर निकल गये, जबकि दो लापता हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, नदी में नहा रहे चारों किशोर वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि डूबने वाले किशोर मोहन यादव के पुत्र सचिन कुमार (15) ðव जयप्रकाश सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार हैं। अंधेरे के कारण तलाशी में दिक्कत हो रही है। पंचायत समिति सदस्य नवल मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे बसंतपुर गांव के मोहन यादव के पुत्र सचिन कुमार, जयप्रकाश सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार, मोहन सिंह तथा रिंकू पांडे के पुत्र अंकित कुमार नदी में नहा रहे थे। एक-एक कर वे लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। एक वीडियो बनाता तो बाकी तीन नदी में नहाते थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से चारों डूबने लगे। वीडियो बना रहे व एक अन्य किशोर बाहर निकल आये लेकिन सचिन व प्रिंस डूब गये। बाहर निकले किशोरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें