Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बगहाNag Panchami Celebrations in Betia and Surrounding Areas with Devotion and Festivities

बेतिया: युवाओं ने अखाड़े में दिखाये हैरतअंगेज करतब

बेतिया और आसपास के क्षेत्रों में नाग पंचमी के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अभिमंत्रित गोबर का उपयोग किया और नाग देवता की पूजा की। महावीरी झंडा और जुलूस निकाले गए। वाल्मीकिनगर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 9 Aug 2024 06:14 PM
share Share

बेतिया। जिले के शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ नागपंचमी मनाया गया। इस अवसर पर सुबह में नागपंचमी की पूजा की गयी तो दोपहर निकाली गयी महावीरी झंडा। झंडा के साथ ही हुजुम के शक्ल मे लोगों का जुलूस था तो दूसरी ओर अन्यान्य प्रकार की झांकी भी रहा दर्शन का केन्द्र। नागपंचमी की तैयारी में जुटी महिला नीतू तिवारी ने बताया कि मान्यता है कि नागपंचमी के मौके पर अभिमंत्रित किया गया गोबर को घर के चारों तरफ दीवार पर लगाने से घर में सांप नहीं आते हैं। वहीं ग्रामीण महिला लक्ष्मीना देवी, अंगिरा देवी, प्रियंका आदि ने बताया कि ‘गोबर परोरवावे खातिर सबेरे से ही हमनी सं तइयारी शुरु क देहले रहनी ह सं। सगरी घर के साफ कइले के बाद कांसा वाला थरिया निकाल के ओमे गाय के गोबर, बांस का पत्ता, पीला सरसो व्यवस्था कइले के बाद सांप के मंत्र के जानकार के पास ले जा के परोरवावल(अभिमंत्रित) करवावल गइल। इसके बाद घर में दूध-लावा कटहल के पत्ता पर चढ़ाकर नाग देवता को प्रसन्न किया गया ताकि अगले एक साल तक उनका प्रकोप का सामना नहीं करना पड़े। दूसरी तरफ दोपहर बाद महावीरी जूलूस निकाली गयी। नगर में दुर्गा मंडप के पास महावीरी जूलूस जाकर रुका, वहां मेला का सा नजारा देखने को मिला। रामधून में मगन भक्त भगवान हनुमान की पूजा में लीन दिखे। इस दौरान उत्साही युवकों ने अपने कला कौशल का भी प्रदर्शन किया।

दूध एवं लावा चढ़ा नाग देवता का लिया आशीर्वाद :

वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया नाग पंचमी का त्योहार। त्योहार को शांति पूर्वक मानने को लेकर कडी़ सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम वाल्मीकि नगर पुलिस द्वारा किया गया। नाग पंचमी के दिन के सुबह से ही लोग साफ-सफाई करके नाग देवता का पूजा अर्चना किया। ऐसी मान्यता है कि नाग देवता की पूजा अर्चना से नाग देवता प्रसन्न होते हैं। वही वाल्मीकि नगर में युवाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया। लोग आनंद में डूबे रहे। वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि और शांतिपूर्वक नाग पंचमी का त्योहार संपन्न हुआ।

अखाड़े में युवाओं ने दिखाए करतब :

चनपटिया। चनपटिया में महावीरी अखाड़े को लेकर नगर से गांव तक युवाओं ने कई करतब दिखाएं। यहां उत्साह व गाजे-बाजे के साथ अखाड़ा निकाला गया। जो नगर के मुख्य मार्ग एवं कई मोहल्लों से होकर गुजरे। अखाड़ा जिधर से गुजरा उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस प्रशासन पहले से ही डीजे को लेकर अलर्ट जारी किया था। बगैर लाइसेंस के एक भी जुलूस नहीं निकाले गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें