नगर निगम कर्मियों ने खोला मोर्चा
बेतिया में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने वेतन और पेंशन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के सदस्यों ने 18000 रुपए मासिक मजदूरी की मांग की और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन का भुगतान न होने...

बेतिया, बेतिया कार्यालय। बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा रविवार को विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सैकड़ो की संख्या में नगर निगम के कर्मचारियों ने बैठक करके वेतन और पेंशन को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। यूनियन के अध्यक्ष हरेंद्र पटेल, सचिव अशर्फी राउत, के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में निगम कर्मचारियों ने नगर के शहीद पार्क में बैठक की। उन्होंने कहा कि बेतिया नगर निगम के कर्मचारियों को भी अन्य नगर निकाय के कर्मियों की भांति 18000 का मासिक मजदूरी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिवान में भी 18000 रुपए मिलती है। स्थाई कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर पदोन्नति का लाभ दिया जाए। जिला संयोजक मिथिलेश कुमार और गणपत राउत ने कहा कि वर्ष 2011 में ही बेतिया के वोट से स्वीकृति मिली थी कि सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन और पारिवारिक पेंशन का भुगतान होना था। लेकिन इक्का दुक्का कर्मचारियों को छोड़कर अन्य कर्मचारियों को वेतन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कार्य के दौरान मृत कर्मियों के अस्तित्व को अनुकंपा पर नौकरी और 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता दिया। जबकि सभी कर्मचारियों के भविष्य निधि की कटौती राशि को अधिकतम किया जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।