Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsSupreme Court Directives in Arnesh Kumar Case Mandate Compliance for Investigators

उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों का होगा अनुपालन

उच्चतम न्यायालय द्वारा अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य में दिए गए दिशा निर्देशों का अनुसरण अनुसंधानकर्ताओं को करना होगा। इसमें कहा गया है कि सात साल या उससे कम सजा वाले मामलों में पुलिस आरोपियों को सीधे...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 24 April 2025 09:19 PM
share Share
Follow Us on
उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों का होगा अनुपालन

औरंगाबाद। अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य के ममलों में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुसंधानकर्ताओ को अनुपालन करना होगा। उक्त जानकारी अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी विनाय कुमार ने औरंगाबाद में आयोजित अनुसंधानकर्ताओं के प्रशिक्षण के क्रम में दी। उन्होंने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य में पुलिस को दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिसका अनुपालन अनुसंधानकर्ताओं को हर हाल में करना है। इसमें कहा गया है कि सात साल या उससे कम सजा वाले मामले में आरोपियों को पुलिस सीधे गिरफ्तार नहीं करेगी, बल्कि उन्हें नोटिस भेजेगी। अर्नेश कुमार के मामले में उच्चतम न्यायालय के द्वारा पारा 11मे दिये गए दिशा-निर्देश का अनुपालन पुलिस अधिकारी को करना है। बीएनएस के धारा 35 के साथ साथ 47 के भी मामलों की जानकारी दी गई। अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी दाउदनगर विनय कुमार द्वारा अनुसंधान प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अनुसंधानकर्ताओं को व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान से अवगत कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें