Women Dialogue Program in Araria 7123 Participants Discuss 56239 Aspirations महिला संवाद: जिले मेंअब तक आ चुकी हैं 56239 आकांक्षाएं, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsWomen Dialogue Program in Araria 7123 Participants Discuss 56239 Aspirations

महिला संवाद: जिले मेंअब तक आ चुकी हैं 56239 आकांक्षाएं

अररिया, संवाददाता महिला संवाद कार्यक्रम के 58वें दिन शनिवार को भी जिले में 36 स्थानों

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 15 June 2025 04:25 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद: जिले मेंअब तक आ चुकी हैं 56239 आकांक्षाएं

अररिया, संवाददाता महिला संवाद कार्यक्रम के 58वें दिन शनिवार को भी जिले में 36 स्थानों पर महिला संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 7123 महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिले में निर्धारित कुल 2174 स्थनों में से अब तक 2052 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की आकांक्षाएं रखीं। उनके द्वारा व्यक्त की गई आकांक्षाएं हर तरह की होती हैं। वयैक्तिक, पारिवारिक से लेकर सामाजिक हित के मुद्दों को भी महिलाओं द्वारा उठाया जा रहा है। अब तक जिले में 56,239 आकांक्षाएं रखी जा चुकी हैं। जिनमें से कई मसले हल भी किए जा चुके हैं।

जिससे महिलाओं का उत्साह और भी बढ़ रहा है। अररिया फोटो: 10 गैयारी पंचायत में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में योजना की जानकारी लेते महिलाएं व अन्य

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।