Hindi Newsबिहार न्यूज़अररियाOld Rivalry Leads to Violent Clash in Hasanpur Village Multiple FIRs Filed

मारपीट-छिनतई में दो प्राथमिकी दर्ज

पलासी के हसनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। पूर्णिमा देवी ने पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई, जबकि पनमा देवी ने चार लोगों के खिलाफ केस किया। दोनों पक्षों के बीच...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 11 Sep 2024 07:42 PM
share Share

पलासी । प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने पलासी थाना में एक - दूसरे के विरुद्ध अलग - अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें प्रथम पक्ष की ओर से वादिनी बनी पूर्णिमा देवी ने पलासी थाना थाना कांड संख्या 314 /24 के तहत पुरानी दुश्मनी को लेकर मारपीट, दुर्व्यवहार व छिनतई आदि का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है। नामजदों में नरेश यादव, प्रदीप चौधरी, रुपेश चौधरी, नारायण चौधरी आदि शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से वादिनी बनी पनमा देवी ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है। इसमें पूर्णिमा देवी, संजय मांझी, नितिश कुमार मांझी आदि शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें