अररिया: नेपाल के रानी में गांजा के साथ तीन भारतीय गिरफ्तार
जोगबनी के इलाका प्रहरी कार्यालय रानी ने भारतीय नंबर की कार से 72 किलो गांजा के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने इसकी पुष्टि की है। यह गिरफ्तारी राजा विराट...

जोगबनी । (हिप्र) इलाका प्रहरी कार्यालय रानी ने गुप्त सूचना पर भारतीय नंबर के कार से 72 किलो गांजा के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने इसकी पुष्टि की है। यह गिरफ्तारी राजा विराट चौक स्थित आईसीपी सडक खण्ड से कार में छिपा कर रखे गए गांजा को बरामद करने के बाद की गयी है। जानकारी अनुसार बीती रात गश्ती में रहे इलाका प्रहरी कार्यालय रानी की टीम ने नेपाल से भारत के तरफ जा रही डब्लूबी 16यू 1071 नम्बर के कार को रोककर जांच की तो 72 किलो गांजा बरामद हुआ। इस कार्रवाई में पुलिस ने जोगबनी के भेड़ियारी का बैजनाथ रजक, पप्पु रजक व आलोक कुमार रजक को गिरफ्तार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।