Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़अररियाLand Dispute Leads to Violence in Araria Woman Severely Injured

विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला घायल

अररिया के रानीगंज प्रखंड के फरकीया गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसमें रिंकी परवीन नामक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे सदर अस्पताल अररिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 18 Sep 2024 07:16 PM
share Share

अररिया। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फरकीया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के फरकीया गांव निवासी रिंकी परवीन बताया जा रहा है। इस संबंध में अभी तक मामला दर्ज क राये जाने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले को लेकर कुछ नहीं बता सकी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें